Oscar Awards 2023 भारत के लिए क्यों है इतना खास? विजेताओं की संपूर्ण लिस्ट।

ऑस्कर अवॉर्ड्स

Oscar Awards 2023: 95वें ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन यूएस के लॉस एंजेलिस में 12 मार्च 2023 को किया गया, जिसका प्रसारण भारत में 13 मार्च 2023 को हुआ।आइए चर्चा करते हैं कि ऑस्कर अवॉर्ड क्या है? 2023 का ऑस्कर अवार्ड भारत के लिए क्यों खास रहा है? 2023 में किसे और किस कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड मिला है? 

विषयसूची (Table of Contents)

  • ऑस्कर अवॉर्ड्स क्या है?
  • ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023
  • ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 भारत के लिए ख़ास क्यों?
  • ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के सभी विनर्स के लिस्ट

ऑस्कर अवॉर्ड्स क्या है?

ऑस्कर अवॉर्ड्स, फिल्म जगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड है जिसकी शुरुआत 16 मई 1929 को हॉलीवुड में होटल रुजवेल्ट में हुई थी। ऑस्कर अवॉर्ड्स का असली नाम “अकादमी अवॉर्ड्स” (The Academy Awards) है, इसे अकादमी अवॉर्ड्स इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस अवॉर्ड को अकादमी ऑफ़ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज (Academy Of Motion Pictures Arts and Sciences- AMPAS) द्वारा आयोजन किया जाता है, जिसमें फिल्म के कलाकारों, निर्देशकों, लेखकों और फिल्म जगत से जुड़े लोगों के बेहतरीन काम की सराहना तथा पहचान देने के लिए प्रदान किया जाता है।

हालांकि हम सभी के मन में ये ख्याल जरूर आता है कि ऑस्कर क्या है ?

यह ऑस्कर अवॉर्ड्स में दी जाने वाली मूर्ति (Trophy) है। यह मूर्ति पीतल की बनी होती है जिस पर सोने की परत चढ़ी होती है। इसमें एक योद्धा अपनी तलवार लिए हुए पाँच तीलियों वाली फिल्म की रील पर खड़ा है। ये पाँच तीलियाँ अकादमी की पाँच मूल शाखाओं का प्रतिनिधित्व करती हैं। जो कि इस प्रकार हैं :- निर्देशक, निर्माता, अभिनेता, लेखक और तकनीशियन। 

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 (Oscar Awards 2023)

12 मार्च 2023 को यूएस के लॉस एंजेलिस में 95वां ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया, जहां कई बॉलीवुड तथा हॉलीवुड सितारों ने रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरे। इस साल ऑस्कर में ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’(Everything everywhere all at once) का दबदबा रहा। ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवॉर्ड मिला साथ ही इसके लिए डेनियल क्वान तथा डेनियल स्कैनर्ट को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया और इस फिल्म की अदाकारा मिशेल योह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवॉर्ड से नवाजा गया।Oscar Awards 2023.

भारत के लिए ख़ास क्यों? (Oscar Awards 2023)

Oscar Awards 2023
Oscar Awards 2023

95वां ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 (Oscar Awards 2023) भारत के लिए भी बहुत ही ख़ास रहा है, क्योंकि इस बार के ऑस्कर अवार्ड्स के दौरान अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को प्रजेंटर के तौर पर बुलाया गया, हालांकि इसकी जानकारी उन्होंने पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दे दी थी। और ऑस्कर 2023 में अवॉर्ड्स के लिए भारत की ओर से एक सॉन्ग और दो डॉक्यूमेंट्री को तीन अलग कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। 

  • इस बार ऑस्कर अवार्ड में एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ (RRR) के गाने नाटू – नाटू को ‘बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग’ कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है और यह पहली बार है जब किसी भारतीय फिल्म को इस श्रेणी में अवॉर्ड मिला है। फिल्म आरआरआर(RRR) को इससे पहले ‘गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड’ भी मिल चुका है।
  • भारतीय फिल्म ‘द एलिफैंट व्हिस्परर्स’ (The Elephant Whisperers) ने ‘बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म’ का अवॉर्ड जीता, इसकी प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा और डायरेक्टर कार्तिकी गोंजाल्विस है। इस फिल्म की कहानी एक भारतीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है जो अनाथ हाथी के बच्चों को गोद लेते हैं फिल्म में इंसान और हाथी के बीच गहरे लगाव को दिखाया गया है।

    Oscar Awards 2023
    Oscar Awards 2023
  • एक और डॉक्यूमेंट्री “ऑल दैट ब्रीथ्स” (All That Breathes) को “डॉक्यूमेंट्री फ़ीचर फिल्म” के लिए नॉमिनेट किया गया था, परंतु या ऑस्कर अवॉर्ड लेने में सफल नहीं रहा। यह डॉक्यूमेंट्री दिल्ली के दो भाईयों के द्वारा पक्षियों के इलाज करने की कहानी है।

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 के सभी विनर्स के लिस्ट

कैटेगरी (Category )

विजेता (Winner)

बेस्ट फिल्म 

‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स

बेस्ट एक्टर

ब्रेंडेन फ्रेसर (The Whale) 

बेस्ट एक्ट्रेस 

मिशेल यीओ (Everything everywhere all at once)

बेस्ट डायरेक्टर 

डेनियल क्वान तथा डेनियल स्कैनर्ट (Everything everywhere all at once)

बेस्ट सर्पोटिंग एक्टर 

की हू क्वान (Everything everywhere all at once)

बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस

जैमी ली कर्टिस (Everything everywhere all at once)

बेस्ट फिल्म एडिटिंग 

‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स (Everything everywhere all at once)
बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म

ऑल क्वाइट ऑन द वेस्टर्न फ्रंट (Germany)

बेस्ट एनीमेटेड फीचर 

Guillermo Del Toro’s Pinocchio

बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले 

‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स (Everything everywhere all at once)
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म

द एलिफैंट व्हिस्परर्स

बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग

नाटू – नाटू (RRR)
बेस्ट साउंड डिजाइन 

टॉप गन मेवरिक 

बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर 

नवेलनी 
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी 

जेम्स फ्रेंड (All Quiet on the Western Front)

बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन 

ब्लैक पैंथर – वाकांडा फोरेवर 

बेस्ट एनीमेटेड शॉर्ट फिल्म

द बॉय, द मोल, द फॉक्स एंड द हॉर्स 

बेस्ट लाइव एक्शन शॉट 

एन आइरिश गुडबाय

बेस्ट मेकअप एंड हेयरस्टाइल 

द व्हेल 

बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन 

All Quiet on the Western Front

बेस्ट विजुअल इफैक्ट्स 

अवतार: द वे ऑफ वाटर

बेस्ट एडेप्टेड स्क्रीनप्ले

वूमेन टॉकिंग 
बेस्ट ओरिजिनल स्कोर 

All Quiet on the Western Front

Read More – नित्यानंद का देश कैलासा चर्चा में क्यों है ? संपूर्ण जानकारी


Q – ऑस्कर अवॉर्ड्स की शुरुआत कब हुई ?

Ans – ऑस्कर अवॉर्ड्स की शुरुआत 16 मई 1929 को हॉलीवुड में होटल रुजवेल्ट में की गई थी।

Q – ऑस्कर अवॉर्ड 2023 का आयोजन कहां किया गया था?

Ans – ऑस्कर अवार्ड 2023 का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजेलिस में किया गया था।

Q – ऑस्कर अवॉर्ड 2023 का आयोजन कितने तारीख को किया गया था?

Ans – ऑस्कर अवार्ड 2023 का आयोजन 12 मार्च 2023 को किया गया, जिसका प्रसारण भारत में 13 मार्च 2023 को हुआ

Q – ऑस्करअवॉर्ड्स 2023 (Oscar Awards 2023) में भारत को किस – किस कैटेगरी में अवॉर्ड मिले हैं ?

Ans – भारत को दो कैटेगरी में ऑस्कर अवार्ड मिले हैं जिस प्रकार हैं:- 

  1. बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग – फिल्म आरआरआर (RRR) के गाने  नाटू – नाटू को।
  2. बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म – द एलिफैंट व्हिस्परर्स को।
Q – ऑस्करअवॉर्ड्स 2023 में भारत की किस अभिनेत्री को प्रजेंटर के तौर पर बुलाया गया था ?

Ans – ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में भारत की और से अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को प्रजेंटर के तौर पर बुलाया गया था। जहां उन्हें अमेरिकी अभिनेत्री एरियाना डेबोस के साथ होस्ट करना था।


Read More – जी20 शिखर सम्मेलन 2023 

Leave a Comment