Disease X क्या है? चर्चा में क्यों है? एक्सपर्ट भी क्यों हैं हैरान? सम्पूर्ण जानकारी | 2023

Disease X: (डिजीज x) वर्त्तमान समय में चर्चा का एक मुख्य विषय बना हुआ है। इस लेख के माध्यम से हम यहाँ Disease X के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे – Disease X क्या है? इस महामारी के कब तक आने संभावना है? वर्त्तमान में यह चर्चा में क्यों है? इत्यादि।

Disease X चर्चा में क्यों है?

अभी तो दुनिया पूरी तरह से कोरोना महामारी से उबर भी नहीं पाई थी कि अब एक नयी महामारी डिजीज X ने हर किसी को भयभीत कर दिया है। WHO के अनुसार डिजीज X, 1918 – 19 में आए स्पैनिश फ्लू से भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इसके बारे में बताया जा रहा है कि यह एक वैश्विक महामारी का भी रूप ले सकता है जिसका अभी तक कोई भी इलाज संभव नहीं है। 

हाल ही में यूके (UK) में एक वैक्सीन टास्क फोर्स की अध्यक्षता कर रही “डेम केट बिंघम” के अनुसारडिजीज X कोरोना वायरस से 7 गुना अधिक घातक तथा कोरोना कि तरह ही वायरस से फैलने वाली बीमारी साबित हो सकती है जो दुनिया में तबाही मचा सकता है। उन्होंने संभावना जताया कि इस बीमारी से दुनिया में लगभग 50 मिलियन (5 करोड़) लोगों की मृत्यु हो सकती है। एक डाटा के अनुसार कोविड-19 की वजह से दुनिया में लगभग 70 लाख (7 मिलियन) लोगों की मृत्यु हो चुकी है। 

Disease X क्या है?

Disease X किसी बीमारी का नाम नहीं, इसका तात्पर्य भविष्य में आने वाली ऐसी बीमारियों से है जिससे मनुष्य जाति को भारी नुकसान पहुंच सकता है। इसके बारे में ज्यादा जानकारी न होने की वजह से WHO द्वारा फिलहाल इसे से “X” नाम दिया गया है। जैसे कोरोना वायरस को भी पहले X ही कहा जाता था परंतु जब उसके लक्षण, बीमारी के कारण आदि सामने आए तो उसे कोरोना नाम दिया गया। सरल शब्दों में कहें तो डिजीज X एक ऐसा टर्म है जिसका इस्तेमाल संक्रमण से पैदा होने वाली बीमारियों के संदर्भ में किया जाता है। यह किसी भी जानवर से फैल सकता है जैसे – बंदर, चमगादड़, सूअर, चूहें इत्यादि।

Read More – महिला सशक्तिकरण पर निबंध (Mahila Sashaktikaran Essay in Hindi) 2023

Disease X के कब तक आने की संभावना है?

डिजीज X एक नई संभावित बीमारी है जिसका पूरी तरह अध्ययन अभी तक वैज्ञानिकों द्वारा नहीं किया गया है। हालाँकि इस बीमारी के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं हासिल की गई है लेकिन इसे कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि डिजीज X कभी भी आ सकती है। अतः विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसके बारे में चेतावनी दी है, जिसमें बताया गया है कि यह बीमारी अगली महामारी का कारण बन सकती है तथा इसके खतरे से निपटने के लिए तैयारियां की जानी चाहिए।

महामारी क्या है ?

जब कोई बीमारी छुआछूत के माध्यम से लगातार तेजी से फैलने लगती है तो उसे महामारी कहा जाता है। ऐसी बीमारियों पर नियंत्रण पाना काफी मुश्किल होता है जैसे कोरोना वायरस, फ्लू, हैजा, चेचक तथा प्लेग। 

कौन तय करता है कि कौन सी बीमारी महामारी बन सकती है?

जब कोई बीमारी एक राज्य से पूरे देश में और एक देश से पूरे विश्व में फैलने लगती है, जिसे रोक पाना काफी मुश्किल होता है। तब विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के वैज्ञानिकों की टीम वायरस या बैक्टीरिया की संक्रामकता दर के आधार पर अनुमान लगाते हैं कि कोई बीमारी महामारी या खतरनाक संक्रमण का रूप ले सकती है या नहीं।

 

Leave a Comment