विदेश व्यापार नीति 2023 क्यों है खास? Foreign Trade Policy 2023| BPSC | UPSC

विदेश व्यापार नीति 2023

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री द्वारा “विदेश व्यापार नीति 2023 (FTP)” 1 अप्रैल, 2023 से लागू हुई थी। यह टॉपिक आगामी सिविल सेवा मेन्स परीक्षा के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है जैसे – BPSC, UPSC, UPPSC आदि।  

विदेश व्यापार नीति 2023 क्या है? 

  1. विदेश व्यापार नीति 2023 निर्यात को सुगम बनाने वाली योजनाओं की निरंतरता पर आधारित है। 
  2. यह निर्यातकों को व्यापार करने में आसानी तथा व्यापार को सुगम बनाने के लिए री-इंजीनियरिंग और स्वचालन की प्रक्रिया को लक्षित करती है। 
  3. इसका लक्ष्य भारतीय मुद्रा का वैश्वीकरण करना तथा अंतर्राष्ट्रीय व्यापार में घरेलू मुद्रा को बढ़ावा देना है। 
  4.  विदेश व्यापार नीति 2023 के अंतर्गत भारत सरकार का लक्ष्य – निर्यात को 2030 तक 2 ट्रिलियन अमेरिका डॉलर तक पहुंचाना है, जिसमें वस्तु एवं सेवा क्षेत्रों का बराबर योगदान होगा।  

विदेश व्यापार नीति 2023 मुख्यतः चार स्तंभों पर आधारित है:-

  1. प्रोत्साहनों से छूट की ओर बढ़ना। 
  2. व्यवसाय करने की सुगम्यता, कारोबार लागत में कमी तथा ई-पहल। 
  3. सहयोग के माध्यम से निर्यात प्रोत्साहन। 
  4. उभरते क्षेत्र-निर्यात हबों के रूप में ई-कॉमर्स विकासशील जिलें तथा विशेष रसायन, जीव, सामग्री, उपकरण और प्रौद्योगिकी (SCOMET) नीति को सुव्यवस्थित बनाना। 

विदेश व्यापार नीति 2023 की मुख्य विशेषताएं

  1. इस नीति के अंतर्गत चार नए ‘एक्सपोर्ट एक्सीलेंस टाउन’ (Towns of Export Excellence -TEE) जोड़ा गया है जिसमें, फरीदाबाद – परिधान(Apparel) के लिए, मुरादाबाद – हस्तशिल्प (Handicraft) के लिए, वाराणसी – हथकरघा और हस्तशिल्प (Handloom and handicraft) के लिए और मिर्ज़ापुर हस्तनिर्मित कालीन (Handmade carpets) के लिए विकसित किये जाएंगे। वर्तमान समय में भारत में 39 एक्सपोर्ट एक्सीलेंस टाउन हैं। 
  2. पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत का कुल निर्यात 676 अरब डॉलर रहा था। इस वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का कुल निर्यात 760-770 अरब डॉलर  रहने की उम्मीद है।    
  3. वर्तमान समय में जो देश आर्थिक संकट या डॉलर की कमी से जूझ रहे हैं, उन देशों के साथ भारतीय रुपये में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को बढ़ावा दिया जाएगा। 
  4. SEZ (Special Economic Zone) को अपग्रेड और मॉडिफाई कर ‘देश’ (डेवलपमेंट ऑफ़  एंटरप्राइज एंड सर्विस हब) (DESH: Development of     Enterprise and Services Hub) बनाया जाएगा।
  5. एक एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल का गठन किया जाएगा। 
  6. क्वालिटी और कॉम्पिटेटिव एक्सपोर्ट प्रमोशन के लिए इंसेंटिव देने का भी प्रावधान किया गया है। 
  7. पहले 5 स्टार एक्सपोर्टर का दर्जा प्राप्त करने के लिए 2 बिलियन डॉलर का एक्सपोर्ट करना होता था जिसे घटाकर अब 800 मिलियन डॉलर कर दिया      गया है। इसमें जिस एक्सपोर्टर की रेटिंग जितनी ज्यादा अच्छी होगी उसे व्यापार लाभ उतना ज्यादा मिलेगा जैसे – लोन मिलने में आसानी।  

Read More – Disease X क्या है? चर्चा में क्यों है? एक्सपर्ट भी क्यों हैं हैरान? सम्पूर्ण जानकारी | 2023

विदेश व्यापार नीति 2023 का प्रभाव 

  1. इस नीति से MSME (Micro, Small, Medium enterprises) को बढ़ावा मिलेगा।
  2. FDI (Foreign Direct Investment) में वृद्धि होगी। 
  3. रोजगार में वृद्धि होगी। 
  4. भारतीय निवेश की मात्रा में वृद्धि होगी। 
  5. भारत आयातक से निर्यातक की भूमिका की ओर बढ़ेगा। 
  6. भू-राजनीति में भी भारत का कद बढ़ेगा।  
  7. 2023 की यह विदेश व्यापार नीति भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण दिशा साबित होगा।  

पिछली विदेश व्यापार नीति 

आमतौर पर यह नीति 5 वर्षों के लिए लायी जाती है। पिछली विदेश व्यापार नीति 1 अप्रैल 2015-2020 के लिए लॉन्च गई थी जिसमे 2020 तक 900 बिलियन डॉलर निर्यात का लक्ष्य रखा गया था, परंतु कोविड-19 महामारी के कारण इस लक्ष्य को मार्च 2023 तक बढ़ा दिया गया था। 

  

Disease X क्या है? चर्चा में क्यों है? एक्सपर्ट भी क्यों हैं हैरान? सम्पूर्ण जानकारी | 2023

Disease X

Disease X: (डिजीज x) वर्त्तमान समय में चर्चा का एक मुख्य विषय बना हुआ है। इस लेख के माध्यम से हम यहाँ Disease X के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं। जैसे – Disease X क्या है? इस महामारी के कब तक आने संभावना है? वर्त्तमान में यह चर्चा में क्यों … Read more

दबाव समूह क्या है इसके लक्षण, कारण, साधन एवं तरीके, कार्य | What is Pressure Group? | 2023

दबाव समूह क्या है

इस लेख में हम दबाव समूह क्या है, इसके लक्षण, कारण, साधन एवं तरीके, कार्य कि विस्तार पूर्वक चर्चा करने जा रहे है, जो कि मेंस (Mains) परीक्षा के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। हम उम्मीद करते हैं कि हमारे इस लेख से विद्यार्थियों में “दबाव समूह क्या है” और इससे जुड़े प्रश्नों को लेकर … Read more

बिरसा मुंडा आंदोलन के कारण, उद्देश्य, परिणाम और प्रकृति – Birsa Munda Movement in Hindi/ 2023

बिरसा मुंडा आंदोलन

बिरसा मुंडा आंदोलन “बिरसा मुंडा आंदोलन” भारतीय इतिहास में अनेकों महान आंदोलनों में से एक है, जिसने देश को स्वतंत्रता की ओर अग्रसर किया है। यह आंदोलन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण चरित्र के रूप में मान्यता प्राप्त कर चुका है। इस ब्लॉग में हम बिरसा मुंडा जी के जीवन, उनके कार्य और उनके … Read more

महिला सशक्तिकरण पर निबंध (Mahila Sashaktikaran Essay in Hindi) 2023

Mahila Sashaktikaran

महिला सशक्तिकरण (Mahila Sashaktikaran) महिला सशक्तिकरण (Mahila Sashaktikaran) वर्तमान समय का एक काफी ज्वलंत मुद्दा है। क्योंकि सामाजिक कुरीतियों से ग्रसित इस समाज में महिलाओं की दयनीय स्थिति से लेकर उनका अंतरिक्ष तक का सफर तय करना कितना चुनौतीपूर्ण रहा होगा, यह सोचते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। आदिकाल से उपेक्षित महिलाएं आज राफेल उड़ा … Read more

धर्म और विज्ञान पर निबंध – धर्म के बिना विज्ञान लंगड़ा है, विज्ञान के बिना धर्म अंधा है। 2023

धर्म और विज्ञान

इस निबंध में हम धर्म और विज्ञान कैसे एक दूसरे के पूरक हैं ये बताने जा रहे हैं। हाल ही में 68वीं बीपीएससी मेंस (BPSC MAINS) परीक्षा निबंध को एक नए पेपर के रूप में जोड़ा गया, जो कि उम्मीदवारों के लिए काफी नया था। जैसे कि एक निबंध इस प्रकार था, कि – “धर्म … Read more

1942 के ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ में बिहार की भूमिका का वर्णन करें।

भारत छोड़ो आंदोलन

“भारत छोड़ो आंदोलन” से जुड़े प्रश्न बीपीएससी मेंस (BPSC MAINS) परीक्षा में कई बार पूछा जा चूका है। जैसे – 40वीं, 41वीं, 48-52वीं, 53-55वीं, 60-62वीं तथा 64वीं बीपीएससी आदि। इस लेख में हम ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ क्या है? आंदोलन प्रारंभ होने का कारण और भारत छोड़ो आंदोलन में बिहार की भूमिका को विस्तार पूर्वक पढेंगे। … Read more

1857 की क्रांति में वीर कुंवर सिंह की भूमिका का वर्णन करें | BPSC Mains

वीर कुंवर सिंह

इस लेख में हम ‘वीर कुंवर सिंह’ और 1857 के विद्रोह में उनकी भूमिका को विस्तार पूर्वक बताने जा रहे हैं। ताकि बीपीएससी मेंस (BPSC MAINS) परीक्षा में इन टॉपिक से जुड़े प्रश्नों को सरलता से हल किया जा सके। बीपीएससी मेंस परीक्षा में इससे पहले भी इस टॉपिक से जुड़े प्रश्न पूछे जा चुके … Read more

सविनय अवज्ञा आंदोलन part-2 | कारण, क्षेत्रीय प्रसार, महत्व एवं प्रभाव

सविनय अवज्ञा आंदोलन part-2 यह ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन part-2′ है। इससे पहले सविनय अवज्ञा आंदोलन के पार्ट – 1 वाले लेख में हमने सविनय अवज्ञा आंदोलन क्या था? आंदोलन की शुरुआत कैसे हुई, कारण, सामाजिक आधार/ वर्गीय भागीदारी, क्षेत्रीय प्रसार, महत्व एवं प्रभाव की विस्तारपूर्वक चर्चा की है। जिसका लिंक हमने नीचे दे दिया है।  … Read more

सविनय अवज्ञा आंदोलन क्या है? कारण, क्षेत्रीय प्रसार, महत्व एवं प्रभाव (Part-1)

सविनय अवज्ञा आंदोलन

‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ भारतीय इतिहास का काफी चर्चित आंदोलन है जिसे हम दो हिस्सों(Part)/लेखों के द्वारा पढेंगे। हमें अक्सर यूपीएससी (UPSC) तथा अन्य स्टेट पीएससी (PSC) में ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ से जुड़े कई प्रश्न देखने को मिलते हैं। अतः यहाँ हम इस आंदोलन की चर्चा काफी विस्तार पूर्वक करने जा रहे हैं। ताकि परीक्षा में … Read more